Thu. Oct 29th, 2026

माननीय बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आज दिनांक 31 मई 2021 को व्यवहार न्यायालय, बक्सर के बैनर तले विधिक सेवा सदन , भवन में माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशम -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय कर्मियों, साथ ही पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक को तंबाकू एवं तंबाकू से निर्मित किसी भी पदार्थ का सेवन ना करने का शपथ दिलाया । इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा की देश समाज आज जिस कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है, इस समय हम लोगों को अपना आपसी सौहार्द बनाए रखना है । किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन करने से भी बचना है, एवं अपने आस-पड़ोस समाज में जो भी लोग तंबाकू एवं तंबाकू से निर्मित पदार्थों का सेवन करते हैं । उसके सामने – समक्ष खुद तंबाकू ना खा कर अपना अपना उदाहरण उनके समक्ष प्रस्तुत करता है । तंबाकू ना खाने की के लिए उन्हें प्रेरित करना है ताकि हमारा समाज तंबाकू एवं तंबाकू से बने पदार्थों से होने वाली भयंकर बीमारियों से बच सके । इस अवसर पर कार्यालय कर्मी श्री सुधीर कुमार, दीपेश कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार, सुनील कुमार , अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद अकबर अली, मनोज कुमार पैनल अधिवक्ता, श्रीमती दीपिका केसरी साथी पारा विधिक स्वयंसेवक श्री हरेराम यादव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, श्री शंकर दयाल शर्मा एवं श्री शत्रुघ्न सिन्हा उपस्थित थे । कोरोना महामारी का ख्याल रखते हुए माननीय न्यायाधीश द्वारा सरकार द्वारा दिए गए कोविड-19 के अनुपालन हेतु नियम एवं शर्तों के अनुसार यह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!