
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा दिये गये निर्देशालोक में नगरपलिका आम निर्वाचन 2022 के अवसर पर मतदान कार्य हेतु पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मतदान दल के रूप में की गयी है तथा उनका प्रथम नियुक्ति पत्र निर्गत किया जा चुका है। मतदान दल में प्रनियुक्ति पदाधिकारी एवं कर्मियों में से कुछेक पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा अस्वस्थ होने का उल्लेख करते हुए चुनाव कार्य से मुक्त करने हेतु आवेदन दिया जा रहा है। वैसे पदाधिकारी एवं कर्मी जिनके द्वारा अस्वस्थ होने का उल्लेख करते हुए चुनाव कार्य से मुक्ति हेतु आवेदन समर्पित किया गया है, उनके स्वास्थ्य जाँच हेतु दिनांक 28.09.2022 से दिनांक 29.09.2022 तक पूर्वाहन 10:00 बजे से समाहरणालय परिसर में कैम्प आयोजित कर संबंधित कर्मियों की स्वास्थ्य जाँच चिकित्सक दल द्वारा की जानी है। अतः निदेशित किया जाता है कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के अवसर पर चिकित्सक दल का गठन करते हुए दिनांक 28.09.2022 से दिनांक 29.09.2022 तक पूर्वाहन 10:00 बजे से समाहरणालय परिसर में कैम्प आयोजित कर अपर समाहर्ता बक्सर की अध्यक्षता में संबंधित कर्मियों की स्वास्थ्य जाँच कर प्रतिदिन संध्या में प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।.