कायस्थ परिवार के प्रदेश संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला कार्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित की गई कार्यक्रम की शुरुआत डॉ० राजेंद्र प्रसाद के तैल्यचित्र च पर दीप प्रज्वलित कर मल्यार्पण की गई इस अवसर पर बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई गई साथ ही साथ बच्चों को डॉक्टर प्रसाद के बारे में विधिवत् बताया गया
डॉ प्रसाद के पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश संयोजक सुमन श्रीवास्तव के द्वारा कहा गया कि डॉक्टर प्रसाद भारत के दो-दो बार राष्ट्रपति के पद पर 1950 से 1962 तक रहे तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष भी थे तथा उनके द्वारा 9 दिसंबर 1964 को संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता की गई थी तथा उनका महत्वपूर्ण योगदान भारत की विधायिका को मजबूत करने को लेकर रहा है उक्त कार्यक्रम में राजेश सिन्हा प्रकाश सिन्हा सत्यम श्रीवास्तव सौरभ श्रीवास्तव वैदेही श्रीवास्तव के अलावे सदस्य गण उपस्थित रहे।