
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। सर्वप्रथम सोशल मीडिया के जरिए प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन के स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने शिकायतों को विभागवार, कार्यालयवार, विषयवार सूची बनाने का निदेश प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग को दिया। ताकि समस्या का मूल समाधान किया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सभी तरह के लंबित आवास योजनाओं को पूर्ण करने का निदेश दिया गया। सरकारी जमीन पर गैर कानूनी तौर से रह रहे परिवारों की सूची बनाकर उनका सर्वे करने का निर्देश दिया गया। ताकि उनको बासगीत पर्चा दिया जा सके। सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों को हटाने का भी निदेश दिया गया। सभी पंचायतों में सरकारी जमीन का सर्वे करने का निदेश दिया गया। ताकि भूमिहीनों को बासगीत पर्चा दिया जा सके। आवास सहायको को क्षेत्र भ्रमण कर लंबित आवास योजनाओं को पूर्ण करवाने का निदेश दिया गया। जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत अतिक्रमित पोखरों, आहर, पाइन की विस्तृत अद्यतन विवरणी पोर्टल पर अपडेट करने का निदेश दिया गया। 5 एकड़ क्षेत्र से कम आकार वाले तालाबों का सौंदर्यीकरण का कार्य करने का निदेश कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कुँओं का जीर्णोद्वार पंचायती राज विभाग के द्वारा करवाया जाना है। इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निदेश दिया गया। नगर परिषद क्षेत्र में अवस्थित कुँओं का जीर्णोद्वार हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर डुमराँव को निदेश दिया गया। हर खेत को पानी योजना के तहत सर्वे का कार्य के प्रगति पर होने की जानकारी लघु जल संसाधन विभाग के अभियंता के द्वारा दी गई। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत लंबित बकाया का अविलम्ब करने का निदेश दिया गया। आँगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों के निर्माण के स्थिति की समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिला में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी को खाद प्राप्त करने में कोई समस्या हो तो वे मोबाइल नम्बर 9431818799 पर उनसे सम्पर्क कर सकते है। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के समीक्षा के क्रम में प्रखण्डवार मेले में सभी बैंको को भी शामिल करने का निदेश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, वरीय उपसमाहर्तागण, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न कार्य विभाग के अभियंतागण, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।