
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया गया।*
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने डीआरसीसी में संचालित तीनों योजनाओं के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की एवं निम्नलिखित निर्देश दिए:-
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियो से स्पष्टीकरण की मांग की गई एवं इस योजना अंतर्गत आवेदनों की संख्या बढ़ाने और आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की पेंडिंग आवेदनों का अतिशीघ्र निष्पादन करने का एवं निरंतर काउंसलिंग के माध्यम से आवेदनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
एसएचए, केवाईपी एवं बीएससीसी के संबंध में एक विस्तृत कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया। जिससे आवेदनों की संख्या बढ़ाई जा सके। शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट पास बच्चों से संपर्क स्थापित कर आवेदन में सुधार लाने का निर्देश दिया।
*केवाईपी केंद्रों का नियमित जांच करने, भौतिक एवं गुणात्मक सुधार लाने का निर्देश दिया।