Mon. Apr 20th, 2026

जिला दण्डाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा दशहारा पर्व 2022 के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त ब्रीफिंग जिला निबंधन परामर्श केन्द्र बक्सर में किया गया।**जिला दण्डाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि बलपूर्वक चन्दा वसूलने वाले शरारती तत्वों पर स्थानीय पुलिस द्वारा कडी निगरानी रखी जाय तथा उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय।**जिला दण्डाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि जिस मार्गों से जुलूस होकर जाना प्रस्तावित है उन मार्गों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को भी जुलूस लाईसेंस की शर्तें, रास्ते, समय आदि की पूरी जानकारी प्राप्त करनी होगी। किसी भी तरह की अशांति की सूचना प्राप्त होते ही इसकी जानकारी संबंधित थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जिला दण्डाधिकारी/पुलिस अधीक्षक/अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को दूरभाष के माध्यम देना सुनिश्चित किया जाय। इसकी पूर्ण जिम्मेवारी थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की होगी।**वितन्तु पर्यवेक्षक/क्षेत्रीय निरीक्षक, बिहार, पुलिस रेडियो, बक्सर को निर्देश दिया गया कि वे जिला के सभी प्रतिष्ठानों के वितन्तु सेटों को राउण्ड द क्लॉक 24×7 दिनांक 02.10.2022 से दिनांक 05.10.2022 या मूर्ति विसर्जन होने तक चालू रखेंगे तथा आदेश निदेश समय-समय पर पास करेंगे तथा प्राप्त करायेंगे। वितन्तु पर्यवेक्षक, पुलिस रेडियो, बक्सर जिला गोपनीय शाखा एवं जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय बक्सर में ऑपरेटर के साथ दिनांक 02.10.2022 से दिनांक 05.10.2022 या मूर्ति विसर्जन होने तक के लिए एक-एक वितुन्त सेट अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित करेंगे।**दशहारा पर्व 2022 के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित कोषागार कार्यालय प्रथम तल पर जिला आपदा शाखा हेतु चिन्हित हॉल में कार्यरत होगा, जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में श्रीमती तरणि कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर (मो0 9431005024) एवं श्रीमती पूनम कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर (मो0 8544428509, 7654530177) रहेंगी।**प्रतिनियुक्त किये गये दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को यह व्यक्तिगण जिम्मेवारी होगी कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सदभाव को बनाये रखने में तत्परता बरतेंगे तथा एक दूसरे के साथ निकट सम्पर्क रखेंगे ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। यदि कोई विवाद उत्पन्न हो जाय तो दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को उसे सुलझाने की अविलम्ब व्यवस्था या चेष्टा करनी होगी।**जिला दण्डाधिकारी महोदय के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया गया कि सम्पूर्ण दुर्गा पूजा की अवधि में पूरे नगर क्षेत्र की साफ-सफाई की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे तथा स्वयं भ्रमणशील रहकर इसकी निगरानी करेंगे। सम्पूर्ण दुर्गा पूजा की अवधि में बक्सर एवं डुमराँव नगर की साफ-सफाई की जिम्मेवारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव की होगी।**कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/डुमराँव एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि उक्त अवधि में पेयजल की आपूर्ति निरंतर होती रहे, यह सुनिश्चित करेंगे ताकि दर्षनार्थ आने वाले लोगों को पेयजल की कठिनाई न हो।**कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया गया कि शहरी क्षेत्र में सभी महत्वपूर्ण सड़कों एवं गलियों आदि में रौशनी (स्ट्रीट लाईट) हेतु समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।**असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ डॉक्टर की प्रतिनियक्ति एवं एम्बुलेंस तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे। सभी अस्पतालों में उपचार का प्रबंध करेंगे तथा अस्पताल में रोस्टर के अनुसार दिन/रात शल्य चिकित्सक आवश्यक दवाई एवं प्राथमिक उपाचार का प्रबंध करेंगे। प्रत्येक अस्पताल में 24×7 आपातकालीन वार्ड कार्यरत रहेगा।**अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि दुर्गा पूजा/दशहरा पर्व के दौरान बक्सर एवं डुमराँव शहर में उपयोग में लाये जा रहे सभी अग्निशमन वाहन को तैयार हालत में रखेंगे तथा इनमें से एक-एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना बक्सर एवं थाना डुमराँव में रखना सुनिश्चित करेंगे।**सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक क्यू आरटी (कंट्रोल रूम) पर एक-एक मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।**सभी को-ऑडिनेटर, पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने स्थानों पर ससमय उपस्थित होकर चौकसी बरतेंगे। किसी प्रकार का विधि-व्यवस्था समस्या उत्पन्न होने पर सेक्टर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करते हुए स्वयं विधि-व्यवस्था को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे। पूजा पण्डालों पर विशेष तौर पर नजर रखना सुनिश्चित करेंगे।**सेक्टर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी का यह दायित्व होगा कि वे अपने सम्पूर्ण प्रतिनियुक्ति अवधि में अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करना सुनिश्चित करेंगे।**बक्सर शहर अंतर्गत कुल 18 ड्रॉप गेट बनाये गये है, जिस पर को-ऑडिनेटर की प्रतिनियुक्त की गई है। प्रतिनियुक्त को-ऑडिनेटर दिनांक 02.10.2022 से दिनांक 06.10.2022 मूर्ति विर्सजन की समाप्ति/स्थिति सामान्य होने तक अपने-अपने ड्रॉप गेट से बडे़ वाहनों को शहर के अंदर की तरफ प्रवेश नहीं करने देंगे। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल बक्सर को निर्देश दिया गया कि दोनो शहरों में चिन्हित स्थनों पर ड्रॉप गेट का निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे।**सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि बक्सर जिला के सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाये रखेंगे। आपतिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करना सुनिश्चित करेगे। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव साईबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।**अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया गया कि दशहरा पर्व 2022 के अवसर पर यातायात व्यवस्था के सफल संचालन हेतु दिनांक 01.10.2022 तक टै्रफिक योजना तैयार करते हुए उसकी एक प्रति अद्योहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।**दशहरा (दुर्गा पूजा पर्व) 2022 के विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में बक्सर अनुमण्डल अंतर्गत अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर (मो0 9473191241), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर (मो0 9431800090) तथा डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव (मो0 9473191242), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव (मो0 9431800091) अपने-अपने अनुमण्डल के विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे तथा भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाये रखेंगे।**दशहरा (दुर्गा पूजा पर्व) 2022 के विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता बक्सर (मो0 9473191240) एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बक्सर (मो0 9431800092) रहेंगे।**दशहरा पर्व 2022 के विधि-व्यवस्था हेतु 130 स्टैटिक को-ऑडिनेटर/पुलिस पदाधिकारी, 29 सेक्टर दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, 02 जोनल दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, 10 बक्सर अनुमण्डल क्यू आरटी, 06 डुमराँव अनुमण्डल क्यू आरटी एवं 18 अस्थायी बैरियर/पार्किग को-ऑडिनेटर/दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!