Thu. Oct 29th, 2026

कल रात्रि में रघुनाथपुर स्टेशन के करीब नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस जो आनंद विहार टर्मिनल नई दिल्ली से कामाख्या जा रही थी भीषण दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस दुर्घटना में 6 लोगों को जान गंवानी पड़ी और सैकड़ो लोग घायल हुए घटना के सूचना की खबर के तुरंत बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के नेतृत्व में दुर्घटना स्थल के दौरा कर बताया कि यह दुर्घटना लापरवाही का नतीजा है डॉ पांडे ने कहा कि भारत सरकार और रेल विभाग आम जनता की जान से खिलवाड़ कर रही है और सुरक्षा मानक की कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है डॉ पांडे ने सरकार से मांग की मृतक परिवार को 20 लख रुपए की मुआवजा दी जाए एवं परिजनों को आश्रित को एक नौकरी एवं घायल परिवारों को 5 लाख की मुआवजा दी जाए डॉ पांडे ने कहा कि रेल मंत्री के कार्यकाल में देश में कितने हादसे हुए लेकिन एसो आराम वाले रेल मंत्री को आम जनमानस से कोई भी मानवता नहीं है डॉ पांडे ने कहा कि देश के राष्ट्रपति माननीय के द्वारा रेल मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए डॉ पांडे ने बताया कि जिले में हुए दुर्घटना के बाद जिला कांग्रेस कमेटी एवं सामाजिक संगठनों से वार्ता करके तत्काल वहां पहुंचकर यथासंभव राहत सहायता उपलब्ध किया बक्सर सदर अस्पताल में डॉक्टर पांडे ने घायल एवं परिजनों से रूबरू होकर मुलाकात किया एवं जो भी सहायता था उसे उपलब्ध भी कराया डॉ पांडे ने कहा कि बक्सर एवं भोजपुर के जिलाधिकारी सहित तमाम पदाधिकारी को साधुवाद देते हैं कि इस दुखद घटना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर घायल परिजनों को तत्काल सहयोग किया प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता जी श्री भोला ओझा जी त्रियोगी नारायण मिश्रा ब्रह्मपुर प्रखंड अध्यक्ष राजू वर्मा गोलू पांडे विकास ओझा जी अभिषेक कुमार वकील सिंह यादव शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!