Wed. Apr 22nd, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।*

*जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निर्देश दिया गया कि शेष तालाबों एवं नव निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आहरों एवं पईनों के जीर्णोद्धार, चापाकल के किनारे सोख्ता निमार्ण, वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करेंगे।*

*सहायक निदेशक, भूमि संरक्षण पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक शस्य (प्रक्षेत्र) पदाधिकारी बक्सर एवं सहायक निदेशक रसायन पदाधिकारी बक्सर जिलें के महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित पाये गये। जल जीवन हरियाली के तहत कार्य में कोई प्रगति नहीं होने एवं अपने कार्य में अभिरुचि नहीं लेने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।*

*सहायक परियोजना अभियंता, ब्रेडा को कार्य में प्रगति नहीं प्राप्त करने के कारण स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।*

*सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल बक्सर को सार्वजनिक तालाबों के जीर्णोद्धार एवं चैकडेम निर्माण कार्य में प्रगति नहीं प्राप्त करने के कारण स्पष्टीकरण करते हुए वेतन अवरूद्ध करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!