
बक्सर नगर परिषद में आजकल नया टैक्स लग रहा है जिसका नाम नल जल योजना टैक्स है। अभी तक बक्सर के किसी भी वार्ड में नल जल योजना के पानी न पहुँच रहा है। फिर ये टैक्स क्यों? यह टैक्स 480 से लेकर 700 रुपया तक है। जब वहां आम जनता इस टैक्स के बारे में पुछ रही है तो वहां के कर्मचारी का जबाब है उपर से लगा हुआ है। आज वहां आम नागरिक शिवम् पाठक और अन्य लोगों ने इस टैक्स के बारे में जब सवाल किया तो उन्हें वोला गया कि वे लोग अपना काम कर रहे हैं । ये टैक्स के बारे में अधिकारियों से पूछिए।
जिस काउंटर पर मकान और अन्य कर जमा हो रहा है वहां पर खड़ा होने का भी जगह न है । काउंटर के पास सब जगह गढ़ा हुआ है जिससे बुजुर्ग व्यक्तियों को बहुत कष्ट हो रहा है । काउंटर के पास साफ़ सफाई भी न है फिर भी सफाई के नाम पर 300 का टैक्स लग रहा है। नगर परिषद में जनता का समस्या सुनने वाला कोई न है । आज जब शिवम् पाठक वहां टैक्स जमाकर रहे अन्य लोगों को साथ लेकर कर्मचारियों के कहने पर वहां के अधिकारि से मिलने गये तो वहां बोल गया कि अधिकारी मीटिंग में है और सबको भगा दिया गया है। आम जनता को लग रहा है कि नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और अन्य पार्षद भी सो गए हैं या फिर वो भी नगर परिषद के भ्रष्टाचार में शामिल हो गए हैं। आम जनता का यही मांग है कि या तो जल्द से सबके घरों में नल जल योजना पहुंचे न तो ये जल टैक्स बंद हो ।