
चौसा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने विभिन्न जगहों यथा चौसा बहादुरपुर (चौसा बाजार पथ) एवं चौसा दुर्गा मंदिर सहित बाजार घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में चौसा बाजार के दोनों तरफ अतिक्रमण एवं चौसा बाजार के पानी का निकास के साथ कई वर्षो से अवैध कब्जा सेवा मंडल एवं साक्षरता भवन का भी विधिवत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि वार्ड नंबर 9 में साक्षरता भवन एवं सेवा मंडल को अवैध रूप से अतिक्रमणकारियों के द्वारा कब्जा किया गया है। सेवा मंडल में तीन कटरा वर्तमान स्थिति में है। दुकानदानों से इस संबंध में कोई दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया है। स्थानीय लोगों के द्वारा पूछे जाने पर बताया गया कि सरकारी जमीन पर कटरा का निर्माण कर दुकान खोला गया है जो विगत वर्षों से चलते आ रहा है। दुकानदार से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम हर माह ₹300 स्थानीय व्यक्ति को देते हैं। यह रकम किसी सरकारी खाते में जमा नही हो पाता है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नगर पंचायत के कर्मी श्री सत्य प्रकाश को आदेश दिया गया की सेवा मंडल एवं साक्षरता भवन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने हेतु नोटिस निर्गत करते हुए चाबी प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने कहा कि चौसा बाजार के साथ नगर पंचायत के अंतर्गत जो भी सरकारी जमीन है उसे शीघ्र ही अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। नगर पंचायत के अमीन श्री उमेश पासवान एवं श्री ओम प्रकाश‚ लिपिक को निदेशित किया गया है कि अतिक्रमित भूमि को नापी कर प्रतिवेदन कार्यालय को समर्पित करेंगे। भ्रमण के क्रम में यह भी पाया गया है कि बिना नक्शा पास कराये नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध रुप से मकान का निर्माण कराया जा रहा है‚ जो गैरकानूनी है‚। पकड़े जाने पर बिहार भवन उपविधि 2014 के नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया गया मौके पर साथ में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव‚ उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास राज‚ सशक्त स्थाई समिति के सदस्य चंदन चौधरी, अशोक कुमार यादव, आनंद कुमार रावत, शैलेश कुशवाहा, नीतीश कुमार उपाध्याय, राम अशीष कुशवाहा, विनोद कुमार यादव, सुनील कुमार यादव रामबाबू प्रसाद के अलावा स्थानीय अन्य लोग भी उपस्थित रहे।