Mon. Apr 20th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा कथकौली रोड, बक्सर में पीएमईजीपी योजना अन्तर्गत स्थापित मेसर्स सिद्धार्थ एंटरप्राइजेज का स्थल निरीक्षण किया गया।*

ईकाई द्वारा डिश वाश बार एवं पाउडर का निर्माण किया जाता है। बिहार एवं उत्तर प्रदेश में आपूर्ति किया जाता है।ईकाई को पीएमईजीपी-1 योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 में 25लाख रूपए एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 में पीएमईजीपी-2 योजना अन्तर्गत 91.50 लाख रूपये केनारा बैंक, मुख्य शाखा बक्सर से वित्त पोषित किया गया है।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा इकाई के मैन्युफैक्चरिंग लाइन का निरीक्षण किया गया। विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक उद्यमियों को नियमानुसार उपलब्ध कराने का निर्देश महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र बक्सर को दिया गया।

*निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर, केनरा बैंक के चीफ मैनेजर, अर्थ अन्वेषक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर एवं जिला संसाधन सेवी इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!