
व्यवहार न्यायालय, बक्सर परिसर में स्थित कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर में आगामी 9 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु माननीय बिजेंद्र कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला जन संपर्क पदाधिकारी, सर्टिफिकेट ऑफिसर, नोडल ऑफिसर, जिला पंचायत राज अधिकारी एवम अन्य विभाग के पदाधिकारीयों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी 09 सितंबर 2023 को न्यायालय परिसर, बक्सर में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। लोक अदालत में आपसी सुलह के आधार पर सरल और सुलभ तरीके से मामलों का निष्पादन हो जाता है। इसलिए अधिक से अधिक लंबित मामलों को शामिल करने का आप सभी सहयोग करें। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए उन्होंने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी से कहां की आप जिले में अधिक भीड़भाड़ वाले जगह को चिन्हित कर वहां पर राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले आम जनमानस के लाभ हेतु होर्डिंग साथ ही बैनर लगाए। साथ ही उन्होंने पंचायत राज पदाधिकारी से यह कहा कि आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को यह निर्देश दे की ग्राम कचहरी से जुड़े मामले को वह प्री सिटिंग करके सुलह होने वाले वादों का निष्पादन करवायें। मौके पर उन्होंने कहा की लोक अदालत में आपसी समझौता के आधार पर सैकड़ो मामले का निष्पादन आसानी से हो जाता है। इसके सफलता से विभिन्न न्यायालय में चल रहे मुकदमों के संख्या में कमी आती है। अधिक से अधिक राज्य सरकार एवम केंद्र सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होती है। मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलानिया वादों के निष्पादन के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। मौके पर कार्यालय कर्मी सुमित कुमार, दीपेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार रवानी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।