गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 कार्यक्रम के तहत दिनांक 25 मार्च 2025 को जिला गंगा समिति बक्सर द्वारा कवलदह पार्क में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को आज दिनांक 26 मार्च 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर सदर श्री धीरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा अनुमंडल कार्यालय में पुरस्कृत किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर ने छात्र/छात्राओं को अपने गांव, शहर के साथ-साथ नदियों, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का अपील किया। स्वच्छता अभियान में अपना योगदान
देने को कहा गया एवं अपने परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने के बारे में कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के योगदान से हमारा बिहार एवं राष्ट्र स्वच्छ होगा।
विभिन्न स्कूल से आए हुए शिक्षकों ने आयोजन को सार्थक बताया एवं आगे भी इस प्रकार के आयोजन कराने हेतु अनुरोध किया।
उक्त अवसर पर नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति, विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं, अभिभावक उपस्थित थे।