Wed. Aug 5th, 2026

जिले में विकास योजनाओं को लेकर जिलाधिकारी के साथ की बैठक

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि गंगा घाटों को आकर्षक एवं स्वच्छ बनाया जाएगा। जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण होगा। इसकी तैयारियों को मूर्तरूप दिया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे बुधवार को सर्किट हाउस में जिलाधिकारी के साथ जिले में चल रही विकास योजनाएं एवं प्रस्तावित अन्य योजनाओं पर बैठक की। कार्य प्रगति से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि रामरेखा घाट से लेकर सतीघाट और सती घाट से गोलाघाट तक विकास किया जाएगा। अन्य चरणों में विभिन्न घाटों को सम्मिलित किया गया है। जिसे विभिन्न चरणों में विकसित और आकर्षित बनाया जाएगा। बैठक में चौसा पावर प्लांट, लाइट एंड साउंड, गंगा पुल पर जाम की स्थिति सहित जिले के अन्य विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने सर्किट हाउस में जनता की समस्याओं से भी अवगत हुए। समस्या निदान के लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!