
गंगा आज भी है मैली इसकी दूसरी रिपोर्ट आप सबों के लिए बिहार तेज न्यूज़ की तरफ से एक तरफ जिले में गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गंगा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें अनेकों कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं पर असल में क्या गंगा आज भी स्वच्छ है यह सवाल गंगा नदी को करीब से जाने वाले लोगों का कहना है कि सिर्फ सरकार के द्वारा जागरूकता अभियान जो भी चलाया जाता है वह केवल अखबारों कागजों पर हे रह जाता है ना तो गंगा की सफाई हो पा रही है और ना ही इसमें किसी प्रकार का कचरा जाने से इसे रोका जा रहा है कई लोगों ने बताया कि बक्सर के अनेकों नालें आज भी गंगा में जाकर मिलते हैं और गंगा के जल को प्रदूषित करते हैं दूसरी तरफ गंगा में अवैध खनन भी किया जाता है गंगा को स्वच्छ करने के लिए सरकार के द्वारा एक अलग से मंत्रालय भी बनाया गया है जो गंगा से जुड़े कार्यों को कर रहा है पर आज भी कानपुर हो प्रयागराज हो वाराणसी हो या बक्सर हो या पटना हो या भागलपुर हो कहीं भी आप जाकर देख लीजिए गंगा की स्थिति एक जैसी है कहीं लोग गंगा में कपड़े धो रहे हैं अभी कुछ ही दिन पहले जिले में कुछ लोग बाहर से आए हुए थे और गंगा को स्वच्छ करने की बात कहीं हिंदू धर्म के अनुसार गंगा को माँ का दर्जा दीया गया है पर लोगों का कहना है कि जब जब चुनाव आता है तब तब नेताओं को गंगा की याद आती है कहीं आरती कहीं सफाई और कहीं गंगा के नाम पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं पर चुनाव के बाद सारे वादे भूल कर गंगा को भी भूल जाते हैं नेताजी दूसरी तरफ यह भी देखने में आ रहा है कि बक्सर शहर का सारा कचरा प्रत्येक दिन गंगा के किनारे ही फेंका जाता है।