
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से शिष्टाचार मुलाकात की
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शिष्टाचार भेंट की
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि उपराष्ट्रपति से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट हुई। उनसे मिलना हमेशा प्रेरणादायी होता है। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विभागीय कार्यों से जुड़े, विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।