Sun. Oct 25th, 2026

जिला दण्डाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में बकरीद पर्व मनाने के पूर्व जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला दण्डाधिकारी महोदय ने बताया कि 21 जुलाई 2021 को बकरीद पर्व कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही मनाने का आदेश गृह विभाग (विशेष शाखा) बिहार सरकार के द्वारा प्राप्त है। चूँकि कोरोना संक्रमण पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसीलिए सावधानी के तौर पर 06 अगस्त 2021 तक गृह विभाग (विशेष शाखा) का पूरे बिहार में कोविड गाइडलाइन का नवीनतम आदेश प्रभावी है। इस आदेश के अनुसार 06 अगस्त 2021 तक विभिन्न विषयों पर प्रतिबंध लगाया है जिसमें सभी धार्मिक स्थल आमजन के लिए बंद रखने को कहा गया है। आदेश के आलोक में घरों में ही सभी तरह के धार्मिक कार्य करने को कहा गया। आदेश का उल्लंधन पर संबंधित के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51-60 एवं भा0द0वि0 की धारा 188 के प्रावधानों के अंतर्गत दण्डात्मक कार्रवाई करने की बात बताई गई। इसके साथ ही 25 जुलाई से सावन शुरू होने की बात बताते हुए कहा गया कि सभी मंदिरों को फिलहाल 06 अगस्त 2021 तक बंद रखा गया है। साथ ही जुलूस के रूप में निकलने वाला कॉवर यात्रा भी प्रतिबंधित है। यह सब आमजनों को सुरक्षित रखने के लिए किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि जिला में संक्रमण की स्थिति वर्तमान में शून्य है, परन्तु राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ देश के कई राज्यों में संक्रमण का प्रभाव पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। जिसे आवागमन के माध्यम से फैलाने से इंकार नहीं किया जा सकता है। अतएव इससे बचाव हेतु कोविड जाँच की प्रक्रिया तेज करने के साथ-साथ वैक्सीनेशन भी तेजी से किया जा रहा है। खतरा अभी टला नहीं है, इसीलिए सबों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने बकरीद पर्व के अवसर पर सभी सम्मानित सदस्यगणों से सतर्क रहने का आग्रह किया। साथ ही साइबर सेनानी ग्रुप को क्रियाशील रहने की आवश्यकता बताई ताकि किसी भी तरह के अफवाह का तत्काल खंडन किया जा सके। गृह विभाग (विशेष शाखा) बिहार सरकार के कोविड गाइडलाइन के अनुपालन हेतु सबों को अपने-अपने घरों में ही धार्मिक कार्य करने का संदेश प्रसारित करने को कहा। बताया कि इससे हम सभी कोरोना संक्रमण के खतरनाक दुष्प्रभाव से बचे रह सकते हैं। जिले में कॉवर यात्री को रोकने हेतु जिले के सीमा पर चेक पोस्ट बनाकर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने की सलाह सम्मानित सदस्यगण से प्राप्त होने पर जिला पदाधिकारी महोदय ने इसे सहर्ष स्वीकार किया। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं जिला शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!