Sat. Oct 31st, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
“सांसद खेल महाकुंभ” का विधिवत 22 फरवरी को करेंगे उद्धघाटन

  • सभी विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है आयोजन

बक्सर संसदीय क्षेत्र में 21 फरवरी से 5 मार्च तक अमृतकाल “सांसद खेल महाकुंभ” का आयोजन को मूर्त रूप दिया जा रहा है। मौजूदा समय में विधानसभा क्षेत्र स्तर पर खिलाड़ियों का पंजीकरण हो रहा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
“सांसद खेल महाकुंभ” का 22 फरवरी को विधिवत उद्धघाटन करेंगे। बक्सर संसदीय क्षेत्र के ब्रह्मपुर, डुमराँव, राजपुर, बक्सर, दिनारा, रामगढ़ सभी विधानसभा में होगा। 5 मार्च को समापन होगा। उदघाटन आईटीआई मैदान में होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि यह सांसद खेल महाकुंभ खेल प्रतिभा को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। खेल महाकुंभ से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल स्पर्द्धा से प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएँगे।
डिस्ट्रिक्ट एथलीट एसोसिएशन के सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि दौड़ के लिए पंजीकरण चल रहा है। अंदर 14 का ऐज कट ऑफ जनवरी 2010 रखा गया है। अंडर 19 का ऐज कट ऑफ जनवरी 2004 रखा गया है। अन्य खेलो में पंजीकरण को मूर्त रूप दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!