
बक्सर में अमृतकाल “सांसद खेल महाकुंभ” का 21 फरवरी से 5 मार्च तक होगा आयोजन
सभी विधानसभा क्षेत्र मे किया जाएगा आयोजन
बक्सर संसदीय क्षेत्र में 21 फरवरी से 5 मार्च तक अमृतकाल “सांसद खेल महाकुंभ” का आयोजन किया जाएगा। इसकी रूपरेखा को मूर्त रूप दिया जा रहा है। बक्सर संसदीय क्षेत्र के ब्रह्मपुर, डुमराँव, राजपुर, बक्सर, दिनारा, रामगढ़ सभी विधानसभा में होगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि यह सांसद खेल महाकुंभ में ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय खेल को शामिल किया गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी योजना अंतर्गत हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल स्पर्द्धा से प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएँगे। उन्हें एक बेहतर मंच मिलेगा। इसे ध्यान में रखकर बक्सर संसदीय क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘सांसद खेल महाकुंभ’ खेल की प्रतियोगिताओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। खेल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि स्थानीय स्तर पर ऐसी खेल प्रतियोगिताएं होती रहें। जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आए।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को निखारती हैं,साथ ही खिलाड़ियों के मोरल को भी बूस्ट करती हैं। सांसद खेल महाकुंभ में खो-खो, दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, क्रिकेट, कबड्डी आदि को शामिल किया गया है। इसमें लड़के व लड़कियों दोनों भाग ले सकेंगे। साथ ही क्विज़, रंगोली, पेंटिंग, कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।