Wed. Oct 28th, 2026

केंद्र की योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में खुशहाली लाई: अश्विनी चौबे

‘मोदी की गारंटी’ काम पूरा होने की गारंटी है

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों से केंद्रीय मंत्री ने किया संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ काम पूरा होने की गारंटी है। केंद्र सरकार की योजनाओं से आम आदमी के जीवन में खुशहाली आई है। गांव-गांव व शहर-शहर समृद्धि दिख रही है। केंद्र सरकार लाभार्थियों के घरों पर पहुंचकर उनसे संवाद कर रही है। केंद्रीय योजनाओं से जोड़ रही है।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे संसदीय क्षेत्र बक्सर के ढकाइच में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी केंद्र सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़कर उनके जीवन को और अधिक आसान व सुविधापूर्ण बना रही है। लोगों में इसका असर दिख रहा है। मोदी जी जो कहते हैं, करके दिखाते हैं। लाभार्थियों के लिए ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ विकास का आधार बन गई है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाशक्ति बन कर उभरा है। केंद्रीय योजनाओं से जनता आत्मनिर्भर बन रही है। युवा, महिला, किसान का सशक्तिकरण हो रहा है। इस मौके पर सभी ने इस अमृत काल में जनभागीदारी से विकसित भारत बनाने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने लोगों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को ऑन द स्पॉट योजनाओं से जोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!