

गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान परिषद् सदस्य (MLC) श्री जीवन कुमार जी जीत के बाद प्रथम बार बक्सर आगमन पर भाजपा के कार्यकताओं एवम् शिक्षको ने उनका भव्य स्वागत किया
नवनिर्वाचित विधान परिषद् सदस्य श्री जीवन कुमार ने कहा की शिक्षको की सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेगे विश्वविद्यालय से लेकर बिहार सरकार तक उनकी समस्याओं को उठाते रहेंगे और उसका निराकरण करने का प्रयास करेगे एवम् शिक्षको बहाली की प्रक्रिया को सुलभ और पारदर्शी तरीके से करनी की संघर्ष तत्कालीन सरकार से करते रहेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में शिक्षक महेश दत्त सिंह,शेषनाथ दुबे, भावेश दत्त सिंह,पिंटू सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय पदाधिकारी डा अनुराग श्रीवास्तव, अभिनंदन सिंह, दीपक कुमार पांडेय, अविनाश पाण्डेय, रमेश गुप्ता, चंदन सिंह, अभिषेक पाठक, ज्वाला सैनी, शेखर कुमार , सहित सकड़ो शिक्षक एवम् भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया