Wed. Aug 5th, 2026

भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के जिला कार्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत पर संवाद कार्यक्रम को लेकर एक बैठक की गयी

बैठक की अध्यक्षता भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन सुरेन्द्र यादव के द्वारा की गई बैठक में मुख्य रूप से एक भारत श्रेष्ठ भारत पर संवाद कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव के द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत का अर्थ को विस्तार रूप से प्रकाश डाला गया तथा उनके द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सांस्कृतिक एकीकरण और आपसी समाज को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की एक पहल है जिसका नारा एक भारत श्रेष्ठ भारत 31 अक्टूबर 2015 को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर की गई थी जिससे विभिन्न क्षेत्रों के संप्रदायों के बीच एक निरंतर और संरक्षित सांस्कृतिक संबंध बनाया जा सके इसका मुख्य उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत से सभी युवाओं को देश के विभिन्न हिस्सों की समृद्ध विरासत से कराना है इस अभियान के उद्देश्य से राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान बढ़ता है तथा भारत समाज में लोगों के बीच भाईचारे और सहयोग को बढ़ावा मिलता है।

बैठक में मुख्य रूप से विधि प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पाठक के अलावे सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!