Mon. Aug 3rd, 2026

संकल्प लें- नशा छोड़े, सद्गुण अपनाएं

बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 की सुसंगत धाराओं के तहत आज दिनांक 08 अप्रैल 2025 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में बक्सर अनुमंडल एवं उत्पाद थाना अंतर्गत विभिन्न कांडों में जप्त (विभिन्न थानों से प्राप्त) लगभग 2643 लीटर शराब का विनष्टीकरण बाजार समिति बक्सर के प्रांगण में कराया गया।

2643 लीटर शराब का जिसका बाजार मूल्य लगभग 21 लाख रुपए है।

उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह में विभिन्न चेक पोस्ट से 4300 लीटर विदेशी शराब जिसका बाजार मूल्य लगभग 34 लाख रुपए है एवं 1200 कोडीन युक्त कफ सिरप जिसका बाजार मूल्य लगभग 25 लाख रुपए है की जप्ती की गई। है।

जिलाधिकारी द्वारा उत्पाद अधीक्षक बक्सर को निदेशित किया गया कि बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन जांच कराना सुनिश्चित करेंगे। उत्पाद अधीक्षक बक्सर को विभिन्न चेक पोस्ट पर रैंडम तरीके से स्वयं जांच करने हेतु निदेशित किया गया।

विनष्टीकरण के दौरान उत्पाद अधीक्षक बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा, अंचलाधिकारी बक्सर सदर एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!