Tue. Sep 15th, 2026

आई ई एस एम बक्सर की मीटिंग सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल में चेयरमैन डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया । जिला के हर क्षेत्र से लगभग 205 पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिए । जिला में भारतीय सेना में चयनित फ्लाइंग ऑफिसर रौशन कुमार द्विवेदी डीहु पुर ग्राम निवासी और बक्सडा ग्राम निवासी लेफ्टिनेंट विकाश कुमार यादव पिता सूबेदार मंगल सिंह यादव को अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । दोनों अधिकारियों अपने वक्तव्य में कामयाबी का सारा श्रेय अपने माता पिता और अपने शिक्षकगण को दिया । जिला में लेफ्टिनेंट मनोज पाठक नियाजीपुर , लेफ्टिनेंट विशाल पाण्डेय चक्की परसिया डेरा जो भारतीय सेना में चयनित हुए हैं जो आज किसी कारण वश बक्सर में उपस्थित नहीं थे अन्यथा उन्हें भी सम्मानित हेतु निमंत्रित किया गया था । बक्सर में उपस्थित होते ही उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा । डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब द्वारा चयनित दोनों अधिकारियों को और उनके माता पिता को आई ई एस एम बक्सर की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया । दूसरी खुश खबरी यह थी कि पटना के सेंटर फॉर साइट आंख अस्पताल के डाक्टर माननीय यशवीर , जनरल मैनेजर माननीय चंदन जी, रौशन कुमार और शत्रुघ्न जी के द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे सैकड़ों सैनिकों ने अपना आंख की जांच कराया । नेत्र चिकित्सक डाक्टर यशवीर द्वारा यह घोषणा की गई कि अगर तीन से चार रोगी ऑपरेशन हेतु मिलते हैं तो उन्हें आने जाने के लिए वाहन भी उपलब्ध की जाएगी । अध्यक्ष महोदय द्वारा सैनिकों को मिलनेवाली सैन्य सुविधाओं पर विशेष जानकारी दी गई । डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय ने बताया कि हमारा संगठन एकता का मिशाल है और अपने सराहनीय कार्यों द्वारा भारत के हर कोने में बुलंदियों पर छाया हुआ है । हमारे संगठन को हर तरह से मदद करने को हर वक्त हम तैयार हैं । उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बताया कि साइबर क्राइम जोरो पर है जो बहुत से लोगों को ठगी का शिकार बनाते जा रहा है । इससे सतर्क रहने की जरूरत है । लेफ्टिनेंट आर बी ओझा ने सैनिकों को अपना डाक्यूमेंट्स ठीक करने की सलाह दी । चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित ने पेंशन संबंधित विशेष जानकारियां दी ।पटना से आए हुए सभी नेत्र चिकित्सक और उनकी पूरी टीम को डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । तथा नेत्र विभाग की टीम द्वारा हमारे संगठन के 21 वरिष्ठ पदाधिकारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया । अंत में जिला के सोनवर्षा ग्राम निवासी हवलदार ललन मिश्रा, , मठिला ग्राम निवासी हवलदार रामायण सिंह के स्वर्गवास होने पर दो मिनट का मौन धारण किया गया तथा उसके बाद राष्ट्रगान किया गया ।तथा सभापति कैप्टन बी एन पाण्डेय द्वारा मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई । मौके पर कैप्टन श्री निवास सिंह, सूबेदार मेजर द्वारिका पांडेय, सूबेदार अरविंद शर्मा , जंग बहादुर सिंह,हरनाम सिंह, आई डी सिंह, श्री किशन लाल, अंबिका राय, गणेश सिंह, सीता राम साहू, लोक नाथ सिंह, आर बी सिंह, सुरेंद्र सिंह, धनंजय दुबे, श्री राम सिंह, राम नाथ सिंह,हरिहर सिंह, चंद्रजीत सिंह, हाकिम प्रसाद, सुदामा प्रसाद, राम इकबाल सिंह, अशोक उपाध्याय,जगनारायण साहू, राजेंद्र चौबे, शशि भूषण ओझा, अलख नारायण श्रीवास्तव, राधा कृष्ण सिंह, शहादत अंसारी , काशी नाथ उपाध्याय, महिला अध्यक्ष रिंकी देवी, उर्मिला देवी, संगीता देवी, सुशीला देवी, कलावती देवी और सैकड़ों पूर्व सैनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!