Tue. Sep 15th, 2026

UDID कार्ड हेतु निबंधन नहीं कराने पर मिलने वाली सभी सुविधाओं से वंचित हो जाऐंगे दिव्यांगजन
बक्सर,समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से दिव्यांगजनें हेतु 01 अप्रैल 2021 से पूर्व ही पहले से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ऑफलाईन दिव्यांगता प्रमाण पत्र को ऑनलाईन सत्यापन कराते हुए यू0डी0आई0डी0 कार्ड जारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिला के सभी दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा सूचित किया जा रहा हैं कि 01 अप्रैल 2021 से कोई भी दिव्यांगता प्रमाण पत्र ऑफलाईन जारी नहीं होगा तथा इसके पूर्व ही मार्च माह में दिव्यांगजन अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र का ऑनलाईन सत्यापन यू0डी0आई0डी0 पोर्टल पर अवश्य ही करवा लेंगे। इसके लिए दिव्यांगजन स्वयं भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं साथ ही सभी कॉमन सर्विस सेंटर 10 रू के शुल्क के साथ निबंधन हेतु आधार कार्ड, फोटो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड न रहने की स्थिति में आवासीय पहचान हेतु अन्य पत्र लाना आवश्यक होगा। सभी दिव्यांगजनों से अपील की जाती है कि शिविर में उपस्थित होकर स्वयं से अथवा सी0एस0सी0 के माध्यम से यू0डी0आई0डी0 कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन अप्रैल तक जरूर करवा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!