Fri. Jul 31st, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में विधान परिषद (स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र) के संबंध में समाहरणालय स्थित सभागार में बैठक आहूत की गई।**जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी पीठासीन पदाधिकारियो को चुनाव की सभी प्रक्रियाओ एवं नियमों के संबंध में बताया।**चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।**उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर ने चुनाव के संबंध में सभी बिंदुओं से संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराया। साथ ही मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी संबंधित को चुनाव की सभी प्रक्रियाओ एवं नियमों से अवगत कराया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!