Fri. Oct 30th, 2026

जिला दंडाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा प्रकाशित संख्या 26/2023 प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय अध्यापक नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के लिए हो रहे विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।*

जिला दंडाधिकारी बक्सर के द्वारा बी०बी० हाई स्कूल बंगाली टोला बक्सर, एम०पी० उच्च विद्यालय रामरेखा घाट बक्सर, डीएवी पब्लिक स्कूल इटाढ़ी रोड लालगंज बक्सर एवं फाउंडेशन स्कूल इटाढ़ी रोड बक्सर एवं अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया एवं परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्ति केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारी को बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्व का अक्षरश: निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा प्रकाशित संख्या 26/2023 प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय अध्यापक नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन कराने हेतु गठित जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर में केंद्राधीक्षक से दूरभाष द्वारा प्राप्त सूचनानुसार परीक्षार्थियों की प्रथम पाली की उपस्थिति प्रतिवेदन:- कुल परीक्षार्थियों की संख्या 7110, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 6339, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 771 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है। प्रथम पाली के 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ।

*द्वितीय पाली की उपस्थिति प्रतिवेदन:- कुल परीक्षार्थियों की संख्या 8920, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 5568, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3352 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है। द्वितीय पाली के 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!