Wed. Nov 4th, 2026

सिविल कोर्ट बक्सर के प्रांगण में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक की गयी जिसका संचालन प्रमिला पाठक के द्वारा किया गया। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नितीश कुमार जी के बक्सर में निर्धारित कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं को शामिल होने और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गयी।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुमन श्रीवास्तव के द्वारा कई अहम मुद्दों पर मार्ग दर्शन दिया गया साथ ही साथ कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया। बैठक में मुख्य रूप से शशी भूषण राय, सुशील कुमार पाठक, मनोज श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह गोपाल चौधरी बसंत चौबे राकेश चन्द्र ओझा के अलावे अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!