Mon. Apr 20th, 2026

अपर समाहर्त्ता बक्सर, कुमारी अनुपम सिंह के द्वारा अंचल कार्यालय केसठ का औचक निरीक्षण किया गया।*

*निरीक्षण में विभाग द्वारा निर्धारित प्राथमिकता वाले कार्यों के साथ-साथ कार्यालय कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए निरीक्षण प्रारम्भ की गयी, जो निम्नवत हैः-*

*अंचल अधिकारी, केसठ को कार्यालय कार्य संस्कृति के तहत सभी कर्मी की ससमय उपस्थिति, लॉगबुक का संधारण, ससमय कार्य का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अंचल अधिकारी का कार्यालय से अनुपस्थित रहने की स्थिति में प्रधान लिपिक को निदेशित किया गया कि वे प्रत्येक सप्ताह एक कर्मी के कार्य निष्पादन की स्थिति को देखने हेतु उनका टेबुल निरीक्षण करते हुए इससे अंचल अधिकारी को अवगत कराये। साथ ही सभी कर्मी के लॉगबुक का संधारण एवं किये जा रहे कार्य की समीक्षा करें। यदि किसी कर्मी द्वारा प्रधान लिपिक द्वारा दिये गये निदेशों का उल्लंघन किया जाता है तो तत्काल इससे अंचल अधिकारी को अवगत करायें तथा अंचल अधिकारी को निदेशित किया गया कि इस प्रकार के कर्मी के विरूद्ध कार्रवाई हेतु अपर समाहर्त्ता को सूचित करें।*

*दाखिल-खारिज, क्षतिग्रस्त जमाबन्दी, लगान अद्यतीकरण, लगान वसूली कैम्प, अभियान बसेरा 2 की समीक्षा की गयी।*

*लगान वसूली कम होने के कारण बड़े बकायेदारों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया।*

*विभागीय निदेश के आलोक में आम रैयतों को वसुधा केन्द्र (CSC) के माध्यम से ऑनलाईन पंजी-II देखने, दाखिल-खारिज आवेदन जमा करन, लगान भुगतान करने, भू-मापी, SMS ALERT, परिमार्जन एवं LPC प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु सभी वसुधा केन्द्र (CSC) की बैठक कर प्रचार-प्रसार करने हेतु निदेशित किया गया। वसुधा केन्द्र (CSC) की बैठक कर प्रचार-प्रसार कराते हुए वसुधा केन्द्र (CSC) केन्द्र के माध्यम से राजस्व न्यायालय में वाद दायर करने तथा भू-अभिलेख पोर्टल पर अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की सुविधा निम्न दर पर करायी जाय।*

*आगंतुक नागरिकों की समस्याओं को सुना गया, अधिकतर लोग परिमार्जन प्लस पर गलत तरीके आवेदन करने या सभी आवश्यक कागजात ऑनलाईन जमा नहीं करने के कारण आवेदन रिवर्ट होने से परेशान है। अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया कि एक सप्ताह के अन्दर CSC संचालकों का कैंप अंचल कार्यालय में लगाकर लगान वसूली एवं परिमार्जन प्लस का आवेदन प्राप्त करें। साथ ही विभाग द्वारा निर्धारित दर भी नोटिस बोर्ड एवं सभी CSC संचालक को प्रदर्शित करने हेतु उपलब्ध कराए, ताकि नागरिकों को सुविधा मिल सके।*

*अंचल अधिकारी को निदेशित किया गया कि प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को 12ः00 बजे से 02ः00 बजे तक सभी राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन करेंगे, ताकि आम लोगों को समस्या का निपटारा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!