कुछ नया देखने को आया एक तरफ जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस समारोह मनाया जा रहा था नगर में अनेको कार्यक्रम चल रहे थे जिला प्रशासन के द्वारा जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी भी की थी पर दूसरी तरफ यह देखने को आया कि जिले के दिव्यांगजन डीएम ऑफिस के गेट पर धरना दे रहे थे साथ ही डीएम ऑफिस के दूसरे गेट पर भी कुछ दिव्यांगजन बैठे नजर आए उनसे जब सवाल किया गया कि जिला प्रशासन के द्वारा आज विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आपके लिए आने को कार्यक्रम किया जा रहे हैं नगर भवन से लेकर और भी कई जगहों पर पर आप लोग वहां उपस्थित नहीं होकर यहां गेट पर धरना दे रहे हैं कुछ दिव्यांगजनों का कहना था कि जिला प्रशासन के चुनिंदा दिव्यांगजनों को बुलाया जाता है बाकी लोगों के बारे में कोई विचार तक नहीं होता है यह बहुत ही बड़ी चिंता का विषय है कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग भटकते रहे