श्री अमृत लाल मीणा, मुख्य सचिव, बिहार के द्वारा बक्सर जिलांतर्गत विकास कार्यों का निरीक्षण एवं सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई।*
*बक्सर जिला अंतर्गत वीर कुंवर सिंह सेतु एवं गंगा नदी पर प्रस्तावित बलिया-बक्सर 3 लेन ब्रिज का निरीक्षण किया गया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।*
*मुख्य सचिव द्वारा एस०टी०पी०एल० चौसा कोयला परिवहन हेतु प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण (रेल गति शक्ति योजना अंतर्गत cargo terminal) एवं चौसा पावर प्लांट में अधिष्ठापित बॉयलर का लाइट उप किया गया। साथ ही संपूर्ण चौसा प्लांट का निरीक्षण किया गया।*
*इसके साथ साथ जिला अतिथि गृह बक्सर में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया गया।