Sat. Jun 13th, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं भूमि सुधार राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के ब्रह्मपुर विधानसभा में पधारने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।उसके बाद श्री जयसवाल ने ब्रह्मपुर के बाबा बरमेश्वर नाथ का दर्शन प्राप्त कर मानव जाति के कल्याण की प्रार्थना की। वहां से ढकाईच में आयोजित बिहार भाजपा के भीष्म पितामह पूर्व राज्यपाल एवं जनसंघकाल से देश सेवा में समर्पित रहे स्व. कैलाशपति मिश्रा जी की 101 में जयंती के अवसर पर स्वर्गीय मिश्रा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। डॉ दिलीप जायसवाल ने स्व.मिश्रा के योगदान को याद करते हुए उन्हें सादर नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने ने कहा कि स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र का संपूर्ण जीवन राष्ट्र समाज और भारतीय राजनीति के प्रति समर्पण का उदाहरण है जनसंघकाल से लेकर भारतीय जनता पार्टी के मजबूत स्तंभ बने तक उन्होंने हमेशा संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा ।उनकी राष्ट्र सेवा की भावना और समर्पण ने हमें समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। हम सभी उनके दिखाएं मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर प्रयशरत रहेंगे। उनकी 101 में जयंती पर यह कार्यक्रम उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।समारोह को सम्बोधित करने वालों में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती दिलमणी देवी,बिहार सरकार के मंत्री श्री प्रेम कुमार, मंत्री श्री संतोष सिंह, विधायक श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, मिथिलेश तिवारी प्रदेश महामंत्री सह लोकसभा प्रत्याशी बक्सर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान दिलीप जायसवाल ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए जो समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदान किए गए। सबों ने सरकार द्वारा प्रदत्त इस सहायता के लिए आभार प्रकट किया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने स्वागत सम्बोधन में स्व. कैलाशपति मिश्र की आदर्श को उपस्थित जनसमूह से अपनाने का आग्रह किया। सभा समापन के उपरांत जाने के क्रम में केसठ मिठाईपुल,भटौली नावानगर काली स्थान एवं परमडीह पुल पर जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में रवि शंकर कुशवाहा हरे राम गुप्ता राजू यादव विमलेश सिंह राजू सिंह अनिल चौबे विवेक पासवान आदि थे। बक्सर आने के क्रम में माननीय जयसवाल जी का स्वागत कन्हौली चौक और बिहटा चौक पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्धारा भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!