Tue. Apr 21st, 2026

कायस्थ परिवार बक्सर के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सत्यम श्रीवास्तव के सौजन्य से सरस्वती पुस्तकालय रोड बक्सर स्थित सरस्वती पुस्तकालय के सभागार में देश के द्वतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं बापू महात्मा गांधी जी की जयंती समारोह मनाया गया जिसकी अध्यक्षता सुरेन्द्र श्रीवास्तव व संचालन वैदेही श्रीवास्तव के द्वारा किया गया जयंती समारोह में सबसे पहले महात्मा गॉंधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी को दीप एवं धूप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया साथ ही साथ सत्यमश्रीवास्तव ,आकाश श्रीवास्तव के द्वारा जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री धन्नू लाल प्रेमातुर एवं विशिष्ट अतिथि रोहतास गोयल,संजय कुमार सिन्हा,उपेन्द्रनाथ पाण्डेय के द्वारा उन दोनों महानुभूति के जीवनी पर प्रकाश डाला गया साथ ही साथ प्रदेश संयोजक सुमन श्रीवास्तव के द्वारा कहा गया कि यह दोनों महानुभूति देश हित के लिए अनेकों कार्य किए हैं जो सराहनीय है जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से ,राजेश कुमार सिन्हा,प्रकाश सिन्हा,जयप्रकाश सिन्हा,सुनिल प्रसाद सिन्हा, राम कृपाल सिन्हा, बंसत चौबे, विवेक चौधरी,मो० अजहर, हामिद रजा, टीपू सुल्तान, आयूष बर्मा, दीपक पाण्डेय, किरन सिन्हा,पवन, आशीष राज के अलावे कई दीगज समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!