बक्सर जिला कांग्रेस कमीटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा कि आज मुझे प्रेस के माध्यम से पता चला कि जिला कांग्रेस के कुछ नेता प्रेस में बयान देकर कांग्रेस छोड़ने की बात कर रहे हैं वैसे लोग कांग्रेस छोड़ने की बात कर रहे हैं जब 9 साल तक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष थे तो कांग्रेस उनके लिए अच्छी थी एक साल से कांग्रेस अध्यक्ष से हट गए तो उनको कांग्रेस खराब लगने लगी यही लोग हैं जिनके परिवार के लोग कांग्रेस पार्टी के माध्यम से ही केंद्रीय मंत्री बने और आज भी उसका लाभ उठा रहे हैं वैसे लोग पार्टी हित में कभी भी कार्य नहीं किया हमेशा अपने हित के बारे में सोचते रहे जितने लोग पार्टी छोड़ने की बात और इस्तीफा देने की बात किए हैं इनका जिला कांग्रेस में कितने दिन का सहयोग रहा है यह भी इन लोगों को बताना चाहिए था परिवार और पिता के सहारे राजनीति करने वाले लोग आज पार्टी पर उंगली उठा रहे हैं ऐसे लोग लोगों की कार्यप्रणाली पर मैंने पहले ही पत्र लिखकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी को अवगत करा चुका हूं ।