Wed. Apr 22nd, 2026

आज भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के द्धारा पार्टी की एक बैठक वैष्णवी क्लार्क होटल बक्सर में आहुत किया गया ।बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन पूनम रविदास महामंत्री के द्धारा किया गया। जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के द्धारा पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आगामी 05.07.24 को नव निर्वाचित सांसद और केन्द्र में बने भारतीय जनता पार्टी के मंत्रीमंडल में शामिल बिहार के मंत्रियों का स्वागत कार्यक्रम कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित किया जाएगा।ऐसे में हम सब बक्सर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में 05.07.24 को पटना कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना पहुंचकर मंत्रियों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हो। ऐसे ऐसे कार्यक्रमों में बक्सर की भूमिका अग्रणी रहा है।सभी मंडल अध्यक्षों द्वारा बारी-बारी से अपने मंडल से जाने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या बताई।सभी मंच ,मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने भी उक्त कार्यक्रम में जोश खरोस से शामिल होने की बात कही।
इसी क्रम में बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सह बक्सर जिला प्रभारी मंत्री नितिन नवीन का भी आगमन अतिथि गृह बक्सर में सरकार प्रायोजित कार्यक्रम के कारण हुआ। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अतिथि गृह बक्सर में श्री नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की।
अन्तोगत्वा शाम 5.30 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सम्राट चौधरी जी का अयोध्या से लौटने के क्रम में बक्सर वैष्णवी क्लार्क होटल में आगमन हुआ।सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा बजा कर तथा पुष्प वर्षा कर जोरदार तरीके से अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। माननीय उपमुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से हाथ मिला कर अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार सिंह पुर्व जिला अध्यक्ष, राम विनोद राय, प्रदीप दुबे ,इन्द्रलेश पाठक, मीना सिंह कुशवाहा ,मनोज कुमार पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, संत कुमार सिंह, जयप्रकाश राय, साबित रोहतास्वी, सौरव तिवारी,राजू यादव, राजीव सिंह राजू,शिला त्रिवेदी, चन्दा पाण्डेय,पिंकी पाठक,ओम ज्योति भगत, दुर्गावती चतुर्वेदी,रेखा देवी,सुधा गुप्ता, इंदु देवी, संध्या पांडेय तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!