Fri. Apr 17th, 2026

बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट , बक्सर की मासिक मीटिंग मां मुंडेश्वरी अस्पताल में सभापति कैप्टन बी एन पांडेय की अध्यक्षता में की गई। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की । जिला के सभी प्रखंडों के लगभग 200 पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिए । संगठन के सभी अधिकारियों ने सभी प्रखंड अध्यक्षों एवम जाबाज सैनिकों को बहुत बहुत धन्यवाद दिए जिन्होंने जिला पदाधिकारी माननीय अंशुल अग्रवाल साहब के द्वारा दी गई मतदाता जागरूकता अभियान को इस कड़ाके की धूप में भी हर प्रखंड स्तर और गांव गांव जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जिससे इस बार मत प्रतिशत भी जिला का ज्यादा रहा । इस अभियान में हमारे सभी प्रखंड के थाना प्रभारी भी अपनी टीम के साथ मदद की । सूबेदार कमलेश्वर राय साहब को आई ई एस एम डुमरांव अनुमंडल का अध्यक्ष सर्व सम्मति से बनाया गया तथा उन्हें डाक्टर मेजर पी के पांडेय साहब द्वारा अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण से सम्मानित किया गया जिसे सभी सैनिकों ने गर्म जोशी के साथ समर्थन किए । कमलेश्वर राय साहब के आने से संगठन को बहुत बड़ी ताकत मिली है । बक्सर के दो प्रतिभावान बच्चे अनूप पांडेय , पिता – सूबेदार मेजर रिश्वेशर पांडेय , ग्राम – मनोहरपुर जो आई आई टी चेन्नई में नामांकन होने पर, तथा अमन तिवारी, पिता- श्री अभय तिवारी , ग्राम-मोहरिया, जो हमारे संगठन के उप संयोजक हवलदार काशी नाथ पाठक का भगिना भी है जिसका NEET में नामांकन होने पर डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय द्वारा अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय द्वारा यह मुहिम चलाई जा रही है की बक्सर का कोई भी बच्चा या बच्ची अगर टॉप कंपीटिशन में ऊंच अंक प्राप्त करेगा उसे सैनिक संगठन द्वारा सम्मानित किया जाएगा । बच्चे की नामांकन की खुशी में सूबेदार मेजर रिश्वेसर पांडेय द्वारा सभी सैनिकों को नाश्ता कराया गया । इस माह में संगठन के बहुत ही जुझारू और कर्मठ साथी नायब सूबेदार कृष्ण कांत मिश्रा और नायब सूबेदार सत्य नारायण यादव के स्वर्गवास पर दो मिनट का मौन धारण किया गया । काफी सदस्यों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की । अंत में राष्ट्रीय गान गाया गया और सभापति द्वारा मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई ।मौके पर
उपाध्यक्ष जे पी सिंह, उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा,महा सचिव कैप्टन श्री निवास सिंह, कोषाध्यक्ष आर बी सिंह, उप कोषाध्यक्ष पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, कार्यकारिणी चेयरमैन कैप्टन संजय पाठक, चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया पंडित, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह, इटाढी प्रखंड अध्यक्ष हरिहर सिंह, नवानगर प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन तारकेश्वर पांडेय,संयोजक राम नाथ सिंह, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह, मीडिया प्रभारी तारा बाबू, तकनीकी ऑफिसर फुल बदन सिंह, द्वारिका पांडेय, आई डी सिंह, शंकर जी ओझा, राधा मोहन पासवान, शिव मुनि राय,सीता राम साहू, मदन सिंह, अंबिका राय, हरे राम ओझा, ललन चौबे, नारद यादव, हकीम प्रसाद, शिव कुमार सिंह, धनंजय दुबे, श्री किशन लाल ,राधा मोहन राय, मार्कण्डेय पाठक, धर्म राज त्रिपाठी, रविकांत राय, वीर नारी रिंकी देवी, कौशल्या देवी , धर्मावती देवी एवम सैकड़ों पूर्व सैनिक
डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय
अध्यक्ष
शाहाबाद हेल्थ केयर सह , चेयरमैन
आई ई एस एम बिहार, बक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!