Wed. Apr 22nd, 2026

ब्यवहार न्यायालय बक्सर के पुरानी बार भवन में भाजपा( विधि प्रकोष्ठ) लीगल की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता लीगल सेल के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव व संचालन शशि भूषण राय के द्वारा किया गया, बैठक में विधान परिषद में भाजपा के तीन उम्मीदवारों को निर्विरोध चुने जाने पर केंद्र नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ श्री मंगल पांडेय ,श्रीमती अनामिका सिंह व लाल मोहन गुप्ता को बधाइयां दी गई
उसके बाद पटना में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट काण्ड में दो अधिवक्ता के निधन पर दो मिनट मौन रखकर शोक मनाया गया शोक सभा के दौरान लीगल सेल के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव के साथ साथ सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में मृत दोनों अधिवक्ता परिवार को 50- 50 लाख रुपये व एक एक मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी की मांग व घायल अधिवक्ताओं को 10-10 लाख रुपये क्षति पूर्ति के लिए मांग किये! तथा बिजली बिभाग की लापरवाही से हुई घटना पर उनके उपर अपराधीक मुकदमा चलाने की मांग किया! बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष मनोरंजन पाठक, सह कोषाध्यक्षअजय कुमार तिवारी, मिडीया प्रभारी सुशील कुमार पाठक, संजय चौबे, अरविंद बर्मा,दीलिप कुमार तिवारी,अजय दूबे,संतोष उपाध्याय, शिव विहारी तिवारी, सतेन्द्र कुमार सिंह, गोपाल कृष्ण सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव के अलावे अन्य अधिवक्ता गण भी उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!