आज सिविल कोर्ट के पुरानी बार भवन में बीजेपी लीगल सेल के द्वारा अधिवक्ता समागम की समीक्षा व लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कार्यसमिति करने को लेकर की गयी बैठक जिसकी अध्यक्षता लीगल सेल के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव व संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया! बैठक में सबसे पहले पटना हुए अधिवक्ता समागम कार्यक्रम की समीक्षा की गई साथ ही साथ लीगल सेल की जिला कार्यालय की उद्घाटन करने पर चर्चा की गई, बैठक के दौरान लीगल सेल के जिलाध्यक्ष के द्वारा अगामी लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार बनाने पर जोर दिया गया और यह भी कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ ब्यक्ति को बक्सर सांसद से ब्यक्तिगत नराजगी है जिसके चलते बक्सर की भोले भाले जनता को गुमराह करने की क्वायद जारी है और अपनी ब्यक्तिगत लाभ उठाने के लिए नाना प्रकार की षड्यंत्र की रचना कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है जो बिलकुल ही गलत है ऐसा नहीं होना चाहिए! क्योंकि हम सभी कार्यकर्ता की नेता वह है जिसके हाथ में कमल है! बैठक में मुख्य रूप से सुरेन्द्र यादव, शशीभूषण राय, प्रमिला पाठक, मनोरंजन पाठक, सुशील कुमार पाठक, राजीव कुमार भगत, आरती राय, द्वारिका नाथ तिवारी, बसंत कुमार चौबे, संतोष उपाध्याय,अजय तिवारी, मनीष पाठक, अखौरी राम कृपाल विजयेन्द्र चौबे, लवकेश मिश्रा, गोपाल कृष्ण सिंह, बरमेश्वर सिंह,संजय चौबे, बंझु राम, राजेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे।