Wed. Oct 28th, 2026

प्रधानमंत्री के कदमों से भारतवर्ष की खेती को मिल रहा है काफी फायदा

किसानों को आधुनिक उपकरण कराया जा रहा है उपलब्ध

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि 2014 के बाद से देश लगातार कृषि में सार्थक बदलाव की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के कदमों से भारतवर्ष की खेती को काफी फायदा मिल रहा है।
वे कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान कल्याण योजनाएं उनके लिए वरदान साबित हो रही है। पीएम किसान सम्मान निधि किसानों के लिए कल्याणकारी साबित हुई है। इसके माध्यम से किसानों को लगातार मदद की जा रही है, यह दुनिया का अपने-आप में अभिनव कार्यक्रम है। सम्मान निधि के माध्यम से बड़ी राशि, किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा हो, ऐसा दुनिया के किसी और देश में नहीं होता है। उनके कल्याण के लिए लगातार अभियान चलाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!