Wed. Oct 28th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा जीविका कौशल रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।*

*इस कौशल रथ बक्सर को सभी प्रखंडों के बाजार एवं ग्राम स्तर पर 22 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक चलाया जाएगा। गरीबी निवारण हेतु बिहार सरकार बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहार दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना के तहत जीविका बक्सर की ओर से ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है।*

*दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत कौशल के विभिन्न आयामों अर्थात रोजगार सृजन कैसे हो, इसमें अधिक से अधिक प्रतिभागी कैसे भाग ले, कैसे समुदाय के बीच रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा सके, कौन-कौन सी कंपनियां भाग ले रही हैं तथा क्या सुविधा प्रदान करेगी इत्यादि। इस कौशल रथ के माध्यम से युवाओं के बीच रोजगार सृजन से संबंधित समुचित जानकारी उपलब्ध कराना, उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना तथा उन्हें कला कौशल प्रदान की जानकारी देना है।*

*प्रबंधक रोजगार जीविका के द्वारा बताया गया कि अभी भी ऐसे कई युवा हैं जिन्हें रोजगार सृजन से संबंधित आवश्यक जानकारी समय से नहीं मिल पाती है जिसके वजह से वे पात्रता रखते हुए भी रोजगार के अवसर से वंचित रह जाते हैं। इस कमी को न्यून करने की दृष्टिकोण से कौशल रथ चलाया जाएगा साथ ही जीविका जॉब कौशल के बारे में सभी जानकारी सामुदायिक समन्वयको के द्वारा प्रत्येक पंचायतों में दिया जाएगा।*

*कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक एवं अन्य जीविका कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!