आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं की बैठक गोयल स्मृति भवन स्टेशन रोड बक्सर में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने किया तथा संचालन भाजपा के पूर्व जिलामहामंत्री राजाराम पांडेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राणाप्रताप ने कहाकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प बहुत जल्द पूरा होगा। केंद्र सरकार चुनोतियो के साथ सर्व समावेशि विकास पर काम कर रही है। प्रत्येक देशवासियों की आकांक्षाए पूरी हो रही है।
मोदी जी की नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बन रहा है, दस साल में देशहित में कई फ़ैसले हुए। केंद्र सरकार के उपलब्धियों व नीतियों को बताते हुए कहाकि चले गाव की ओर कार्यक्रम की समीक्षा की एव देश भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को भी साझा किया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सचिदानन्द भगत ने कहा कि आज हम जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वह पार्टी की नींव रखने वाले हमारे वरिष्ठ नेताओं की देन हैं उन्होंने कहाकि हमारे वरिष्ठ नेताओं ने कई चुनौतीयों का सामना करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान की और हम सब उनके पीछे चलने वाले हैं।
उन्होंने स्वीकार किया कि चुनाव के समय हमारे कार्यकर्ताओं के बीच मे कुछ खटास पैदा हो जाती है हमे उन परिस्थितियों में भी सुधार करना होगा जिसके कारण खटास पैदा हुई है।
उन्होंने कहा अच्छे कार्यकर्ताओं के बदौलत पार्टी ने यह मुकाम हासिल किया है हमे दस साल साथ रहने वाले एव कुछ अलग रहने वाले कार्यकर्ताओं को मिलाकर एक जुट करना होगा तभी हमारा परिवार सुदृढ़ बन सकेगा, और हमे कोई इधर से उधर नही कर पायेगा।
भाजपा के पूर्व जिलामहामंत्री राजाराम पांडेय ने कहाकि केंद्र सरकार के द्वारा किये गए कार्यों को एव उसके नीतियों को गाँव गाँव एव गली गली तक पहुचाना होगा वर्ना लोगो द्वारा स्थानीय सांसद प्रत्याशी के मांग पर उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों द्वारा बार बार सांसद ने कोई काम नही करने की झूठ को जनता भी सही न समझ ले। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे पहले की तरह कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर पार्टी को और मजबूत करेंगे।
संबोधन करने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, भाजपा के पूर्व जिलामहामंत्री बजरंगी तिवारी, आदित्य चौधरी, दयाशंकर तिवारी, सुरेश वर्मा, हरिशंकर गुप्ता ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं ने बक्सर के कर्मठ एवं जुझारू नेता अजय चौबे के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर शोक सभा का आयोजन किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्य:- पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, अशोक लाल, नंदलाल प्रजापति, चंद्रकांत तिवारी, राकेश गौतम, विनोद पासवान, अरुण सिंह, लखिनारायन पाठक, अरुण गुप्ता, छोटेलाल साह, दयाशंकर राय, डॉ निट्टू तिवारी, मुन्नी जी सिंह, सुरेश गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र सिंह इत्यादि।