Sun. Apr 19th, 2026

बक्सर के लाल साहित्यकार रचनाकार उपन्यासकार आचार्य शिवपूजन सहाय की 61 वीं पुण्यतिथि पर गुरुकुल डांस क्लासेस बक्सर के कम्युनिटी हाल में कायस्थ परिवार एवं बीजेपी लीगल सेल(विधि प्रकोष्ठ) बक्सर के संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा सह वरिष्ठ नागरिक व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बरिय अधिवक्ता शिवपूजन लाल व संचालन सतीश कुमार श्रीवास्तव उर्फ़ मनमीत ने किया! श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सबसे पहले द्वीप प्रज्वलित कर एवं आचार्य शिवपूजन सहाय के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि दी गयी तत्पश्चात वरिष्ठ नागरिक व पत्रकार बन्धुओं को शाल देकर सम्मानित किया गया तथा मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य अरुण मोहन भारती जी,साहित्यकार व कायस्थ परिवार के संरक्षण श्री धन्नू लाल प्रेमातुर, डाॅ० शशांक शेखर, सरस्वती विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य राम जी प्रसाद जी, डाॅ० राजेश सिन्हा के अलावे संयोजक सुमन श्रीवास्तव के द्वारा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा गया की आचार्य शिवपूजन सहाय बिहार के बक्सर जिले के अंतर्गत ग्राम उनवांस में 9 अगस्त 1893 में जन्म लिए और इनको दुलार से बचपन में भोलेनाथ भी कहा जाता था इनका प्रारंभिक शिक्षा देहाती पाठशाला ग्राम में हुई थी वे उर्दू फारसी के भी जानकार थे उनकी माली हालत ठीक नहीं होने के कारण कॉलेज की शिक्षा से वंचित होकर उन्होंने1913 में बनारस की अदालती कचहरी में नकल नवीस की नौकरी की तथा 1914 से विभिन्न संस्थाओं में हिंदी का शिक्षक भी रहे,सहाय जी 1939 से 1949 तक राजेंद्र कॉलेज छपरा में प्राध्यापक भी रहे तथा उनको 1960 में पद्मभूषण की उपाधि से नवाजा गया !इनकी प्रमुख प्रकाशित कृतियां ,रचना देहाती दुनिया , कहानी संग्रह , वे दिन वे लोग के अलावे कई उपन्यास के संपादक भी थे उनकी मृत्यु आज ही की दिन1963 में हुई! उक्त कार्यक्रम के पश्चात् कायस्थ परिवार एवं बीजेपी लीगल सेल बक्सर के संयोजक सुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में हो रहे श्रीराम लला की प्रतिमा स्थापित व प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर मेनरोड स्थित पंचमुखी बजरंगबली के मंदिर में 100 8 दीप जलाकर भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने पर खुशियां मनायी गयी! उक्त कार्यक्रम में मुख्य सदस्य सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव , आदित्य कुमार बर्मा,राजेश कुमार सिंन्हा प्रकाश सिन्हा मदन मोहन श्रीवास्तव ,सत्यम श्रीवास्तव रजनीश रंजन श्रीवास्तव , आकाश राज श्रीवास्तव,दिलीप कुमार सिन्हा,जय प्रकाश सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव ,सौरभ श्रीवास्तव,सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव,पंकज गुप्ता,अजय तिवारी,मदन दूबे,रविशंकर श्रीवास्तव ,बसंत कुमार चौबे, शशी भूषण राय, रिंकु श्रीवास्तव, माधुरी चौबे, रेखा देवी, आशीष राज, विपिन लाल, उमेश श्रीवास्तव , रंजीत चौधरी, अंकित सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!