आज सिद्धाश्रम सेवा ट्रस्ट के बैनर तले स्वर्गीय रामधारी तिवारीजी के स्मृति में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसका उद्घाटन भगवान शिव एवं हनुमान जी के जयकारा से किया गया, करीब 500 जरूरत मन्द लोगों के बीच बढ़ रहा ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में अतिथियों को अध्यक्ष हरिद्वार तिवारी जी के द्वारा अंग वस्त्र देकर स्वागत किये और हर साल की भांति इस साल भी करीब20 लोगो का निःशुल्क आँख बनाने के लिए कहा, इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री कामेश्वर पांडे कांग्रेस नेता श्री बजरंगी मिश्रा, पूर्व सैनिक संघ के सचिव श्री विद्या चौबे जी, एवं उनके साथ सैकड़ो की संख्या में सैनिक संघ के सदस्य ,श्री सुरेश संगम जी ,श्री विष्णु देव प्रसाद जी स्वर्ण व्यवसाईयों के नेता श्री दिलीप वर्मा जी धनजंय सिंह ग्रामीण बैंक प्रबंधक और ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नयन वास देवी और सचिव डॉ श्रवण तिवारी ने कहा कि यह कारवा और बढ़ता रहेगा सोसायटी समाज सेवा के कार्यो में और बढ़ता रहेगा मोके पर प्रतिमा देवी , राजीव सिंह, अरुणिमा,अविनास जयसवाल, रितेश उपाध्याय, नागेंद्र मिश्रा प्रकास पाण्डेय , ,इत्यादि लोग उपस्थित रहे।