आज भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक गोयल धर्मशाला स्टेशन रोड बक्सर में जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन राजाराम पांडेय ने की।कार्यक्रम की शुरुआत प0दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किया गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय नेता राणा प्रताप सिंह उपस्थित रहे।अपने सम्बोधन राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश दुनिया में भारत का नाम ऊँचा किया है तथा देशवाशियो को स्वाभिमान वापस लौटाया।वही हमारे स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे बक्सर की जनता से विश्वासघात कर ठग रहे हैं।बक्सर की जनता के उम्मीदों पर खड़ा नही उतरे।उन्होंने कहा कि पार्टी क्या होती हैं हम जानते है आज हम सब एक परिवार के रूप में यहाँ मौजूद हैं।परिवार में शांति एवं एकजुटता होने पर मंजिले पाना आसान हो जातीहै जिसका परिणाम आज देश दुनिया के सामने है।
उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर यह संकल्प ले कि बिहार में लोकसभा की 40 सीट व बिहार में एक बार राजद तथा दूसरी बार भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की धारणा को समाप्त कर इतिहास बदलेंगे केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यो एवं उसकी नीतियों को तीन माह के दौरान गाँव गाँव एवं गली गली तक पहुचाना होगा।
जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य होगा 2024 लोकसभा चुनाव में व 2025 के विधानसभा चुनाव में हमारे प्रत्यासी जीत कर जाए, इसके लिए हमारी बूथ स्तर की टीम मजबूत होने पर हीचुनाव में जीत हासिल होगी इसके लिए हमे बूथ स्तर की कार्यकर्ताओ टीम तैयार करनी होगी।
कार्य समिति में उपस्थित सदस्य-भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह,बजरंगी तिवारी,आदित्य चौधरी,हरिशंकर गुप्ता, सुरेश वर्मा, विश्वमित्र सिंह, अशोकपासवान, अशोक लाल, अशोक सिंह, हरेन्द्र ठाकुर, धीरज पाठक,पारस पांडेय, दीपक सिंह मुन्ना, राकेश गौतम, बलराज पांडेय, लखिनारायन पाठक, भोला राय, नागेंद्र यादव, चन्दन राम,गणेश सिंह देवेंद्र ठाकुर।राजेन्द्र पाठक, विनीत दुबे, बजरंगी केशरी, राजीव नन्दन वर्मा, अरुण गुप्ता, पप्पू शर्मा, कृष्णा जयसवाल, सुरेश गुप्ता इत्यादि।