Thu. Oct 29th, 2026

आनंद विहार – कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई ।इसकी सूचना प्राप्त होती ही जिला पदाधिकारी बक्सर और पुलिस अधीक्षक बक्सर घटना स्थल पर त्वरित रूप से स्वयं उपस्थित होते हुए आपदा प्रबंधन की कमान संभाली । जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निदेश पर जिले के सभी पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने घटना स्थान पर पहुंचकर त्वरित रूप से मदद का कार्य प्रारंभ किया। जिला पदाधिकारी ने बक्सर जिला अंतर्गत सभी एंबुलेंस को तत्काल घटनास्थल पर आने का निर्देश दिया।साथ ही आसपास के जिलों आरा और रोहतास से समन्वय स्थापित करते हुए एंबुलेंस मंगवाया । जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पी एच सी रघुनाथपुर में ‍25 डॉक्टर, एएनएम और सभी तरह की मेडिकल फैसिलिटी को तैयार रखा गया । जहां घायलों का इलाज चल रहा है। जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल बक्सर में ब्लड बैंक में ब्लड की व्यवस्था , अन्य सभी तरह की आवश्यक तैयारी ,डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी को तैयार रहने का निर्देश दिया। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से तत्काल एम्स के लिए रवाना कर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल अस्पताल डुमरांव और सभी आस पास पीएचसी के डॉक्टर एवम स्वस्थ कर्मियो को इमर्जेंसी में तैयार रहने का निर्देश दिया । सदर अस्पताल बक्सर एवं अनुमंडल अस्पताल डुमरांव में घायलों का इलाज चल रहा है। जिला पदाधिकारी ने तत्काल एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम बुलायी। घटना स्थल पर अग्निशमन दल, आरपीएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे कर्मी, रेलवे चिकित्सक एवम डिविजनल रेलवे पदाधिकारी तत्काल पहुंच चुके है। आपदा की इस घड़ी में स्थानीय जनता का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही निजी हॉस्पिटल ने भी सहयोग किया। बक्सर सदर अस्पताल में 12,अनुमंडल अस्पताल डुमरांव में 2, रघुनाथपुर पीएससी में 33, आरा में 4 ,जगदीशपुर में 4, पटना में 23 लोगों का इलाज चल रहा है। 4 मृतक की पुष्टि की गई है जिनमें से दो महिला असम एवं एक पुरुष किशनगंज के है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!