लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी कहा करते थे की जेपी का अंतिम संदेश युवक बचाओ अपना देश । जयंती कार्यक्रम में जिला जदयू के सभी नेताओ ने उनके तैलय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जदयू नेताओं ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का सपना को साकार कर रहे हैं। हमारे राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी कर रहे हैं। जयप्रकाश जी समाजवादी आंदोलन के उपज रहे है, आज भी उनका आंदोलन भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय सिंह राजनेता, रविराज जी, राघवेंद्र उज्जैन, जिला परिषद सदस्य धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर जी, राजेश कुशवाहा, संजय चौधरी, सत्यनारायण सिंह, उपेन्द्र राम, भोला राम, उपेन्द्र शहावादी, प्रदीप राम, शेरमोहम्मद, राजकुमार राजभर, सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।