Sun. Apr 19th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर प्रखंड के उमरपुर पंचायत में पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया गया।

*जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने विभागों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई और आवास योजना एवं अन्य संबंधित योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया।*

*जिला पदाधिकारी महोदय ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों के संबंध में आम जनों से संवाद किया।*

*जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। जिनके नाम इस प्रकार से हैं:- मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत रिंकू देवी, वासगीत पर्चा के अंतर्गत सिपाही तुरहा, आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत कलावती देवी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सबाना खातून एवं मनरेगा के अंतर्गत सोमारी देवी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!