Sat. Jun 6th, 2026

बक्सर में गंगा तट पर शहरवासियों के साथ किए योग

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहरवासियों के साथ योग कर नियमित रूप से योगाभ्यास करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आज योग वैश्विक आंदोलन बन गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का असर है कि पूरी दुनिया योगमय हो गई है। भारत के प्रस्ताव पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ योग करना ऐतिहासिक है। 2014 में जब यूएन जनरल एसम्ब्ली में योग दिवस का प्रस्ताव आया, तो बड़ी संख्या में देशों ने इसे समर्थन दिया था। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि इस बार योग दिवस का थीम वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने स्कूली बच्चों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व बड़ी संख्या में शहरवासियों के साथ योग किए। उन्होंने पौधारोपण किया। सभी से नियमित रूप से पौधा लगाने की अपील की। इस मौके पर डीएम अंशुल अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!