Wed. Nov 4th, 2026

योग दिवस के मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

किया जा रहा है भव्य आयोजन। बड़ी संख्या में बक्सर वासी लेंगे भाग

जिले में बुधवार को आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे होंगे। आयुष मंत्रालय द्वारा केंद्रीय मंत्रियों को देश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शहर निर्धारित किया गया है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे योग दिवस पर बक्सर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने सभी से आह्वान किया है कि योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो और नियमित रूप से योग करने का संकल्प लें। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के मीडिया सलाहकार पंकज मिश्रा ने बताया कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2014 में एक संकल्प के द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दिए हुए नौ साल हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के वैश्विक उत्सव का नेतृत्व संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय, न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे, जबकि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के राष्ट्रीय उत्सव का नेतृत्व जबलपुर में भारत के उपराष्ट्रपति धनखड़ करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!