
भीषण गर्मी एवं लू/हीट वेव के प्रभाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर सदर अस्पताल बक्सर में तीन बेड का ऑक्सीजन सप्लाई युक्त एवं अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित, वातानुकूलित आकस्मिक वार्ड का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।